भारत रत्न से सम्मानित व्यक्तियों की सूची
भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है। इस सम्मान की शुरुआत 2 जनवरी 1954 से भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी। प्रारम्भ में इस सम्मान को मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं था, यह प्रावधान 1955 शुरू किया गया। तत्पश्चात् 13 व्यक्तियों को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया गया। एक वर्ष में अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है।
मूल रूप में इस सम्मान के पदक का डिजाइन 35 MM गोलाकार स्वर्ण मैडल था। जिसमें सामने सूर्य बना था, ऊपर हिंदी में भारत रत्न लिखा था और नीचे पुष्प हार था। और पीछे की तरफ़ राष्ट्रीय चिह्न और मोटो था। फिर इस पदक के डिज़ाइन को बदल कर तांबे के बने पीपल के पत्ते पर प्लेटिनम का चमकता सूर्य बना दिया गया। जिसके नीचे चांदी में “भारत रत्न” लिखा रहता है और यह सफ़ेद फीते के साथ गले में पहना जाता है।
Bharat Ratna Award Winners in Hindi
क्रम | वर्ष | नाम | कार्य क्षेत्र | जीवन – मरण |
1 | 1954 | डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन | दार्शनिक, देश के दूसरे राष्ट्रपति | जन्म 5 सितम्बर 1888, निधन 17 अप्रैल 1975 |
2 | 1954 | चक्रवर्ती राजगोपालाचारी | स्वतंत्रता सेनानी, अंतिम गवर्नर जनरल | जन्म 10 दिसम्बर 1878, निधन 25 दिसम्बर |
3 | 1954 | डॉ. सी. वी. रमन | नोबेल पुरस्कार विजेता, भौतिकशास्त्री | जन्म 7 नवम्बर 1888, निधन 21 नवम्बर 1970 |
4 | 1955 | डॉ. भगवान दास | स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लेखक | जन्म 12 जनवरी 1869, निधन 18 सितम्बर 1958 |
5 | 1955 | डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या | सिविल इंजीनियर, मैसूर के दीवान | जन्म 15 सितम्बर 1861, निधन 14 अप्रैल 1962 |
6 | 1955 | जवाहरलाल नेहरू | प्रथम प्रधानमंत्री, लेखक, स्वतंत्रता सेनानी | जन्म 14 नवम्बर 1889, निधन 27 मई 1964 |
7 | 1957 | गोविंद बल्लभ पंत | स्वतंत्रता सेनानी, उप्र के पहले मुख्यमंत्री, देश के दूसरे गृहमंत्री | जन्म 10 सितम्बर 1857, निधन 7 मार्च |
8 | 1958 | डॉ. धोंडो केशव कर्वे | शिक्षक और समाज सुधारक | जन्म 18 अप्रैल 1887, निधन 9 नवम्बर 1962 |
9 | 1961 | डॉ. बिधान चंद्र राय | चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री | 1 जुलाई 1882, निधन 1 जुलाई 1962 |
10 | 1961 | पुरुषोत्तम दास टंडन | स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शिक्षक | जन्म 1 अगस्त 1882, निधन 1 जुलाई 1962 |
11 | 1962 | डॉ. राजेंद्र प्रसाद | प्रथम राष्ट्रपति, स्वतंत्रता सेनानी, विधिवेत्ता | जन्म 3 दिसम्बर 1884, निधन 28 फरवरी 1963 |
12 | 1963 | डॉ. ज़ाकिर हुसैन | देश के तृतीय राष्ट्रपति , विद्वान | जन्म 8 फरवरी 1897, निधन 3 मई 1969 |
13 | 1963 | डॉ. पांडुरंग वामन काणे | भारतविद और संस्कृत के विद्वान | जन्म 1880, निधन 1972 |
14 | 1966 | लाल बहादुर शास्त्री (मरणोपरान्त) | देश के तीसरे प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी | जन्म 2 अक्टूबर 1904, निधन 11 जनवरी |
15 | 1971 | इंदिरा गाँधी | देश की चौथी प्रधानमंत्री , राजनीतिज्ञ | जन्म 19 नवम्बर 1917, निधन 31 अक्टूबर 1984 |
16 | 1975 | वी. वी. गिरी | देश के चौथे राष्ट्रपति, श्रमिक संघवादी | जन्म 10 अगस्त 1894, निधन 23 जून 1980 |
17 | 1976 | के. कामराज (मरणोपरान्त) | स्वतंत्रता सेनानी, मुख्यमंत्री मद्रास | जन्म 15 जुलाई 1903, निधन 1975 |
18 | 1980 | मदर टेरेसा | नोबेल पुरस्कार विजेता, कैथोलिक नन, मिशनरीज़ संस्थापक | जन्म 26 अगस्त 1910, निधन 5 सितम्बर 1997 |
19 | 1983 | आचार्य विनोबा भावे (मरणोपरान्त) | स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक | जन्म 11 सितम्बर 1895, निधन 15 |
20 | 1987 | ख़ान अब्दुलगफ़्फ़ार ख़ान | स्वतंत्रता सेनानी | जन्म 20 जनवरी 1890, निधन 1988 |
21 | 1988 | मरुदुर गोपालन रामचन्द्रन (मरणोपरान्त) | अभिनेता, राजनीतिज्ञ | जन्म 17 जनवरी 1917, निधन 24 दिसम्बर 1987 |
22 | 1990 | डॉ. भीमराव आम्बेडकर (मरणोपरान्त) | भारतीय संविधान के वास्तुकार, राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री | जन्म 14 अप्रैल 1891, निधन 6 दिसम्बर 1987 |
23 | 1990 | नेल्सन मंडेला | नोबेल पुरस्कार विजेता, रंगभेद विरोधी आंदोलन के नेता | जन्म 18 जुलाई 1918, निधन 5 दिसम्बर 2013 |
24 | 1991 | राजीव गाँधी (मरणोपरान्त) | देश के सातवें प्रधानमंत्री , राजनीतिज्ञ | जन्म 20 अगस्त 1944, निधन 21 मई 1991 |
25 | 1991 | सरदार वल्लभ भाई पटेल (मरणोपरान्त) | देश के पहले गृहमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी | जन्म 31 अक्टूबर 1875, निधन 15 दिसम्बर 1950 |
26 | 1991 | मोरारजी देसाई | देश के पांचवें प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी | जन्म 29 फरवरी 1896, निधन 10 अप्रैल 1995 |
27 | 1992 | मौलाना अबुल कलाम आजाद (मरणोपरान्त) | देश के प्रथम शिक्षा मंत्री, स्वतंत्रता सेनानी | जन्म 11 नवम्बर 1888, निधन 22 फरवरी 1958 |
28 | 1992 | जे. आर. डी. टाटा (मरणोपरान्त) | उद्योगपति | जन्म 29 जुलाई 1904, निधन 29. नवम्बर 1993 |
29 | 1992 | सत्यजीत रे (राय) | फ़िल्म निर्माता-निर्देशक | जन्म 2 मई 1921, निधन 23 अप्रैल 1992 |
30 | 1997 | डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम | देश के 11वें राष्ट्रपति, वैज्ञानिक | जन्म 15 अक्टूबर 1931, निधन 27 जुलाई 2015 |
31 | 1997 | गुलज़ारीलाल नन्दा | दो बार कार्यवाहक प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी | जन्म 4 जुलाई 1897, निधन 15 जनवरी 1998 |
32 | 1997 | अरुणा आसफ़ अली (मरणोपरान्त) | स्वतंत्रता सेनानी | जन्म 16 जुलाई 1909, निधन 29 जुलाई 1996 |
33 | 1998 | एम.एस. सुब्बालक्ष्मी | शास्त्रीय संगीत गायिका | जन्म 16 सितम्बर 1916, निधन 11 दिसम्बर 2004 |
34. | 1998 | सी. सुब्रह्मण्यम | स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कृषि मंत्री | जन्म 30 जनवरी 1910, निधन 7 नवम्बर 2000 |
35 | 1998 | जयप्रकाश नारायण (मरणोपरान्त) | स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ | जन्म 11 अक्टूबर 1902, निधन 8 अक्टूबर 1979 |
36 | 1999 | पं. रवि शंकर | सितार वादक | जन्म 7 अप्रैल 1920, निधन 11 दिसम्बर 2012 |
37 | 1999 | अमर्त्य सेन | नोबेल पुरस्कार विजेता, अर्थशास्त्री | जन्म 3 नवम्बर 1933 |
38 | 1999 | गोपीनाथ बोरदोलोई (मरणोपरान्त) | स्वतंत्रता सेनानी, असम के मुख्यमंत्री | जन्म 1890, निधन 1950 |
39 | 2001 | लता मंगेशकर | पार्श्व गायिका | जन्म 28 सितम्बर 1929 |
40 | 2001 | उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ां | शहनाई वादक | जन्म 21 मार्च 1916, निधन 21 अगस्त 2006 |
41 | 2008 | पं. भीमसेन जोशी | शास्त्रीय गायक | जन्म 4 फरवरी 1922, निधन 24 जनवरी 2011 |
42 | 2013 | प्रो. सी.एन.आर. राव | रसायन वैज्ञानिक | जन्म 30 जून 1934 |
43 | 2013 | सचिन तेंदुलकर | क्रिकेट खिलाड़ी | जन्म 24 अप्रैल 1973 |
44 | 2015 | मदन मोहन मालवीय | शिक्षाविद, समाज सुधारक | जन्म 1861, निधन 1946 |
45 | 2015 | अटल बिहारी वाजपेयी | राजनीतिज्ञ | जन्म 25 दिसंबर 1924 |
Related Articles :-
- विश्व में भारत का स्थान।
- भारत के राज्यों का क्षेत्रफल
- भारत के राज्यों की भाषाएँ
- भारत के राज्यों की राजधानी
- भारत के राज्यों की गाँवों की संख्या
- भारतीय इतिहास के प्रमुख युद्ध
- भारत की पहली नियुक्तियां
- भारत के उच्च न्यायलय
- भारत के बारे में 107 रोचक तथ्य, जो आप नहीं जानते होंगे