भारतीय राज्य व्यवस्था एवं संविधान से सम्बन्धित प्रश्न और उत्तर
21. यह निर्णय कौन लेता है कि कोई विधेयक, धन विधेयक है या नहीं?
उत्तर: लोक सभा अध्यक्ष
22. संसद में शामिल हैं –
उत्तर: राष्ट्रपति, लोक सभा और राज्य सभा
23. मुख्यमंत्री की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?
उत्तर: राज्यपाल द्वारा
24. किस संविधान संशोधन अधिनियम के अन्तर्गत भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में 4 भाषाएँ जोड़ी गयी जिससे उनकी संख्या बढ़कर 22 हो गयी?
उत्तर: 92वां संविधान संशोधन अधिनियम
25. राष्ट्रपति निर्वाचित होने के पात्र बनने के लिए किसी व्यक्ति की न्यूनतम आयु होनी चाहिए –
उत्तर: 35 वर्ष
26. भारतीय संविधान, संविधान सभा में कब अंगीकृत किया गया?
उत्तर: 26 नवम्बर, 1949 को
27. किस राज्य के आरक्षण विधेयक को नवीं सूची में सम्मिलित किया गया है?
उत्तर: तमिलनाडु के आरक्षण विधेयक को
28. भारतीय संविधान में प्रदत्त “मूलभूत अधिकारों” को निलम्बित करने वाली सत्ता है –
उत्तर: राष्ट्रपति
29. भारत में राष्ट्रीय योजना आयोग का गठन कब किया गया था?
उत्तर: 1950 में
30. जम्मू-कश्मीर का संविधान कब लागू हुआ?
उत्तर: 26 जनवरी, 1957 को
31. संविधान के ग्यारहवें भाग (Eleventh Schedule) में ग्राम पंचायतों के न्याय क्षेत्रों (Jurisdiction) में कितने विषय रखे गए हैं?
उत्तर: 29
32. किस समिति की सिफारिश पर भारत के संविधान में नागरिकों के ‘मूल कर्त्तव्यों’ (Fundamental Duties) को जोड़ा गया?
उत्तर: स्वर्ण सिंह समिति
33. कोई बिल ‘सेलेक्ट कमेटी’ (Select Committee) को कब भेजा जाता है?
उत्तर: द्वितीय वाचन (Second reading) के पश्चात्
34. भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटर कौन होते हैं?
उत्तर: संसद के दोनों सदनों के कुल सदस्य
35. संविधान के किस संशोधन के अनुसार 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए शिक्षा मौलिक अधिकार बन गई है?
उत्तर: 86वें संविधान संशोधन अधिनियम
36. संविधान का कौनसा अनुच्छेद केन्द्रीय सरकार को नये राज्य के गठन के लिए अधिकृत करता है?
उत्तर: अनुच्छेद 3
37. उपराष्ट्रपति के चुनाव के सम्बन्ध में उठे मामलों में कौन निर्णय लेता है?
उत्तर: सर्वोच्च न्यायालय
38. भारत के संविधान में ‘रूल ऑफ लॉ’ (Rule of Law) का तत्व किस मौलिक अधिकार में प्रतिबिम्बित होता है?
उत्तर: समानता के अधिकार (Right to Equality)
39. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के किसी सदस्य को किस प्रकार उसके पद से हटाया जा सकता है?
उत्तर: राष्ट्रपति द्वारा सर्वोच्च न्यायालय की अनुशंसा पर
40. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (Comptroller and Auditor General of India) की रिपोर्ट किसको भेजी जाती है?
उत्तर: राष्ट्रपति