भारतीय राज्य व्यवस्था एवं संविधान

इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें !!

भारतीय राज्य व्यवस्था एवं संविधान से सम्बन्धित प्रश्न और उत्तर

1. डॉ. बी. आर अम्बेडकर का संविधान सभा में निर्वाचन कहाँ से हुआ था?

Ans. बम्बई से

2. भारत की स्वतंत्रता के समय इंग्लैण्ड में किस पार्टी की सरकार थी?

Ans. लेबर पार्टी की

3. संविधान सभा का संवैधानिक सलहाकार किसे नियुक्त किया गया था?

Ans. डॉ. बी. एन. राव को

4. भारत सरकार में सर्वोच्च शासकीय अधिकारी कौन हैं?

Ans. भारत का मंत्रिमण्डलिय सचिव

5. भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों का विचार कहाँ से लिया है?

Ans. पूर्व सोवियत संघ के संविधान से

6. अन्य रजवाड़ों के भारत में विलय के बाद भी किन तीन राज्यों ने भारत में शामिल होने में विलम्ब किया?

Ans. जूनागढ़, हैदराबाद तथा जम्मू-कश्मीर ने

7. संविधान की प्रस्तावना में एकता व अखण्डता, समाजवादी, पंथ निरपेक्षता शब्द किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा जोड़े गए?

Ans. 42 वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा

8. भारत के संविधान में ‘प्रेस की आजादी’ की व्यवस्था नहीं हैं, किन्तु यह आजादी किस अनुच्छेद में अंतर्निहित है?

Ans. अनुच्छेद 19 में

9. सम्पत्ति के मौलिक अधिकार को कब और किस संविधान संशोधन से समाप्त किया गया?

Ans. 44वें संविधान संशोधन से

10. किस एक मौलिक अधिकार को डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने ‘संविधान की आत्मा’ कहा?

Ans. संवैधानिक उपचार के अधिकार को  

11. भारतीय संविधान में मौलिक अधिकारों की व्यवस्था किस देश के संविधान से ली गई है?

Ans. संयुक्त राज्य अमरीका के संविधान से

12. राष्ट्रपति के निर्वाचन में कौन भाग लेते हैं?

Ans. संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य तथा राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों की सभाओं के निर्वाचित सदस्य

13. किस भारतीय राज्य का अपना अलग संविधान है?

Ans. जम्मू-कश्मीर का

14. किस संविधान संशोधन अधिनियम के द्वारा सिक्किम को भारतीय राज्य प्रणाली का अभीन्न अंग बनाया गया?

Ans. 36वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा

15. किस संविधान संशोधन अधिनियम के अंतर्गत भूतपूर्व देशी राजाओं के ‘प्रिवीपर्स’ को समाप्त किया गया?

Ans. 26वे संविधान संशोधन अधिनियम के अंतर्गत

16. भारत के राष्ट्रपति की आपातकालीन शक्तियाँ किस देश के संविधान की देन है?

Ans. जर्मनी के वीमर Weimer) संविधान की

17. भारतीय संविधान के किस संशोधन के परिणामस्वरूप सम्पत्ति का अधिकार मूल अधिकारों के सूची से हटा दिया गया?

Ans. 44 वें संविधान संशोधन के परिणामस्वरूप

18. भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग लगाने का अधिकार किसे है?

Ans. संसद के दोनों सदनों को

19. भारत के राष्ट्रपति राज्य सभा के लिए कितने सदस्यों को मनोनीत करते हैं?

Ans. 12 सदस्यों को

20. राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किस अधिकारी को संसद की कार्यवाहियों में भाग लेने तथा सभी न्यायालयों में सुने जाने का अधिकार प्राप्त है?

Ans. भारत के महान्यायवादी को

 

 


Page No. 1 2

 


 


इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें !!

Leave a Comment