भारत के बारे में 107 रोचक तथ्य, जो आप नहीं जानते होंगे

इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें !!

भारत के बारे में रोचक तथ्य (Interesting facts about India/bharat ke bare me rochak tathya), भारत से जुड़े रोचक तथ्य (Bharat se jude rochak tathya),

भारत विश्‍व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है। जिसमें बहुरंगी विविधता और समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत है।  भाषाओं, रीति-रिवाजों, परंपराओं और कई अन्य चीजों में इसकी विविधता है। इस देश ने महान व्‍यक्ति जैसे, आर्यभट्ट, शून्य के आविष्कारक को जन्‍म दिया है। अगर आप भारत के इतिहास में जायें तो आपको होश उड़ा देने वाले तथ्‍य मिलेंगे। जिस पर आप गर्व से कह सकते हैं कि आप भारतीय हैं।

भारत के बारे में आपने काफी कुछ पढ़ा हुआ है। भारत के बारे में ऐसे कई अज्ञात तथ्य हैं, जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत के बारे में 107 रोचक तथ्यों (107 interesting facts about India) के बारे में बता रहे हैं।

interesting-facts-about-india-in-hindi

भारत के बारे में अनसुने तथ्य (Bharat ke bare me unsune tathya)

  1. भारत दूध का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
  2. भारत जूट का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
  3. भारत केले का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
  4. भारत आमों का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
  5. भारत पपीते का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
  6. भारत अदरक का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
  7. शतरंज (chess) की खोज भारत में की गई थी।
  8. शर्ट के बटन का अविष्कार भारत में किया गया है।
  9. भारत विश्व का सर्वाधिक पशुधन आबादी वाला देश है।
  10. दुनिया में बाजरे का सबसे बड़ा उत्पादक देश भारत है।
  11. भारत अरंडी के बीजों का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
  12. भारत कुसुम तेल बीज का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
  13. भारत सोने के आभूषण का सबसे बड़ा उपभोक्ता देश है।
  14. विश्‍व में सबसे ज्यादा शाकाहारियों की संख्‍या भारत में है।
  15. भारत से 90 देशों को software का निर्यात किया जाता है।
  16. इस्‍लाम भारत का और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है।
  17. भारत के कुम्भ मेले को अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है।
  18. देश की पवित्र नगरी वाराणसी विश्व का सबसे पुराना शहर है।
  19. भारत दुनिया का सबसे बड़ा अंग्रेजी भाषा बोलने वाला देश है।
  20. योग भारत की ही देन है, जो 5000 वर्षों से अब भी अस्तित्व में है।
  21. भारत के पास अमेरिका और चीन के बाद तीसरी सबसे बड़ी सेना है।
  22. भारत में हर साल की जन्म दर ऑस्ट्रेलिया की कुल आबादी के बराबर है।
  23. भारत लहसुनका दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। पहला स्थान चीन का है ।
  24. भारत चावलका दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। पहला स्थान चीन का है ।
  25. भारत बिनौलाका दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। पहला स्थान चीन का है ।
  26. भारत रेशमका दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। पहला स्थान चीन का है ।
  27. भारत चायका दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। पहला स्थान चीन का है ।
  28. भारत गन्नेका दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। पहला स्थान ब्राज़िल का है ।
  29. भारत गेहूँका दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। पहला स्थान चीन का है ।
  30. भारत प्याज़का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। पहला स्थान चीन का है ।
  31. भारत आलूका दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। पहला स्थान चीन का है ।
  32. भारत अकेला ऐसा देश है जहाँ किसी भी चीज पर उसकी R.P लिखी होती है।
  33. गणित में सर्वाधिक महत्‍वपूर्ण नंबर ‘जीरो’ की अवधारणा भारत ने ही दुनिया को दी।
  34. जैन धर्म और बौद्ध धर्म की स्‍थापना भारत में क्रमश: 600 BC और 500 BC में हुई थी।
  35. भारत दुनिया में सरकार समर्थित परिवार नियोजन लागू करने वाला पहला देश है।
  36. ‘स्‍थान मूल्‍य प्रणाली’ और ‘दशमलव प्रणाली’ का विकास भारत में 100 BC में हुआ था।
  37. भारत उर्वरक का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक और दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है ।
  38. नई दिल्ली (भारत) का खारी बावली बाजार एशिया का सबसे बड़ा थोक मसाला बाजार है।
  39. भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसके नाम पर एक संपूर्ण महासागर है, जैसे:- हिंद महासागर।
  40. मार्शल आर्ट्स सबसे पहले भारत में शुरू हुआ था, बाद में बौद्ध प्रचारकों द्वारा एशिया में फैल गया।
  41. भारत में 100 शादियों में से औसतन केवल 1 का ही तलाक होता है। जो दुनिया में सबसे कम है।
  42. भारत में हिंदू धर्म के लोग ज्‍यादा है। सबसे ज्‍यादा त्‍योहार और छुट्ठियां भारत में ही मनाए जाते हैं।
  43. विश्व मे सबसे ज्यादा कृषि योग्य भूमि संयुक्त राज्य अमेरिका में है जिसके बाद भारत का स्थान है ।
  44. भारत ने अपने पिछले 100000 वर्षों के इतिहास में कभी भी किसी भी देश पर हमला नहीं किया है।
  45. भारत में 3,00,000 मस्जिदें हैं जो किसी अन्‍य देश से अधिक हैं, यहां तक कि मुस्लिम देशों से भी अधिक।
  46. दुनिया के किसी भी अन्य देश के मुकाबले सबसे ज्यादा “डाकघर” भारत में है। जिसकी संख्या 1, 55,015  है।
  47. भारत में थोरियम का सबसे बड़ा भंडार हैं । यह भारत के केरल राज्य में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है।
  48. विश्व की सबसे बड़ी रोड नेटवर्क भारत के ही पास है जो कि 9 मिलियन मील के हिस्से को आपस में जोड़ते हैं।
  49. भारत विश्‍व का सबसे बड़ा लोकतंत्र और विश्‍व का सातवां सबसे बड़ा देश तथा प्राचीन सभ्‍यताओं में से एक है।
  50. दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंड्रस्ट्री भारत की है, दूसरे नंबर पर नाइजीरिया और तीसरे नंबर पर अमेरिका है।
  51. भारत के ISRO द्वारा भेजे गये चंद्रयान- 1 ने सितंबर 2009 में दुनिया में पहली बार चंद्रमा पर पानी का पता लगाया।
  52. युद्ध कलाओं का विकास सबसे पहले भारत में किया गया और ये बौद्ध धर्म प्रचारकों द्वारा पूरे एशिया में फैलाई गई।
  53. सिक्‍ख धर्म का उद्भव पंजाब के पवित्र शहर अमृतसर में हुआ था। यहां प्रसिद्ध स्‍वर्ण मंदिर की स्‍थापना 1577 में गई थी।
  54. विश्‍व में सबसे बड़ा धार्मिक भवन अंगकोरवाट, हिन्‍दु मंदिर है जो कम्‍बोडिया में 11वीं शताब्‍दी के दौरान बनाया गया था।
  55. शैंपू का आविष्कार भारत में हुआ था। और शैंपू शब्द संस्कृत के चंपू से लिया गया है, जिसका मतलब होता है मसाज करना।
  56. माननीय दलाई लामा तिब्‍बती बौद्ध धर्म के निर्वासित धार्मिक नेता है, जो उत्तरी भारत के धर्मशाला में अपने निर्वासन में रह रहे हैं।
  57. भारत में सबसे पुराना यूरोपियन चर्च और सिनागोग कोचीन शहर में है। इनका निर्माण क्रमश: 1503 और 1568 में किया गया था।
  58. INDIA का नाम “Indus” नदी के नाम से लिया गया था। “Indus” नदी के आसपास की घाटी में आरंभिक सभ्यताए निवास करती थी।
  59. छात्रों के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल भारत में लखनऊ का सिटी मांटेसरी स्कूल है, यहाँ 45 हजार से अधिक छात्र पढ़ते है।
  60. भारत में 4 धर्मों का जन्‍म हुआ – हिन्‍दु, बौद्ध, जैन और सिक्‍ख धर्म और जिनका पालन दुनिया की आबादी का 25 प्रतिशत हिस्‍सा करता है।
  61. जब कई संस्कृतियों में 5000 साल पहले घुमंतू वनवासी थे, तब भारतीयों ने सिंधु घाटी (सिंधु घाटी सभ्यता) में हड़प्पा संस्कृति की स्थापना की।
  62. आगरा का ताजमहल विश्व के सात अजूबों में से एक है जिसे मुगल शासक शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया था।
  63. दुनिया में सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत में है। भारत में सबसे ज्‍यादा मतदाता है और चुनाव में होने वाले खर्चों के मामले में भी भारत सबसे आगे है।
  64. भारतीय महिलाओ के पास दुनिया का लगभग 11% सोना (GOLD) है। जो अमेरिका, स्विट्जरलैंड और जर्मनी जैसे देशो के कुल सोने से भी ज्यादा है।
  65. सर्वाधिक पर्वत श्रंखलायें भारत के हिमालय में स्थित है। इसके अलावा यहां पर पर्वत श्रंखलायें लगभग 1500 मील में फैली हुई हैं जो कि 23, 600 फीट तक ऊंची हैं।
  66. आयुर्वेद मानव जाति के लिए ज्ञात सबसे आरंभिक चिकित्‍सा शाखा है। शाखा विज्ञान के जनक माने जाने वाले चरक ने 2500 वर्ष पहले आयुर्वेद का समेकन किया था।
  67. दुनिया में लोगो का सबसे बड़ा जमावड़ा भारत में होने वाले “कुंभ मेले” में होता है। कुम्भ का मेला 12 साल में केवल एक बार होता है। भारत के कुम्भ मेले को अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है।
  68. वर्ष 1896 तक भारत विश्‍व में हीरे का एक मात्र स्रोत था। और आज भी दुनिया में बिकने वाले हर 12 में से 11 हीरे भारत में काटे जाते है और पोलिश किये जाते है।
  69. भारतीय रेल, कर्मचारियों की संख्या के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी संस्था है। जिसमे 16 लाख से भी ज्यादा कर्मचारी काम करते है। जो कई देशो की जनसंख्या से भी ज्यादा है।
  70. हजारों सालों से भारत कपड़े को निर्यात कर रहा है इसके अलावा स्टील, कृषि वस्तुओं, और इस तरह की तकनीक या चिकित्सा से जु़ड़ी चीजों को भी वह निर्यात करता है।
  71. भारत की सभ्‍यता विश्‍व में सबसे पुरानी है, यहाँ तक की विश्‍व के कई प्राचीनम स्‍थान और इमारतें भारत में हैं। भारत के प्राचीन साम्राज्‍य मिश्र और मेसोपोटामिया से भी पहले के हैं।
  72. दुनिया में सोना खरीदने के मामले में भारत सबसे आगे है। सोने को भारत की संस्‍कृति का सबसे अहम भाग माना जाता है चाहें वो उपहार के तौर पर हो या फिर किसी शादी समारोह में प्रयोग में लाया जाना हो।
  73. बृहादेश्‍वर मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर है जहां शिव भगवान की सवारी नंदी की सबसे बड़ी मूर्ति है। उसकी उंचाई जो 13 फिट की जगह में बनी हुई है। इस मंदिर का निर्माण कई हजार साल पहले हुआ था।
  74. बेलीपुल विश्‍व‍ में सबसे ऊंचा पुल है। यह हिमाचल पर्वत में द्रास और सुरु नदियों के बीच लद्दाख घाटी में स्थित है। इसका निर्माण अगस्‍त 1982 में भारतीय सेना द्वारा किया गया था।
  75. ईरान से आये आक्रमणकारियो ने सिंधु को हिन्दू की तरह प्रयोग किया। ” हिन्दुस्तान ” का नाम सिंधु और हिन्दू नाम का संयोजन है। जो हिन्दुओ की भूमि के सन्दर्भ में प्रयुक्त होता है।
  76. भारत में हर साल 14 नवंबर को ” Children’s Day ” मनाया जाता है, ख़ास बात यह है की ये ” Valentine’s Day ” की ठीक 9 महीने बाद आता है। इसको लेके बहुत सारे जोक्स भी बन चुके है।
  77. दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदान हिमाचल प्रदेश के चायल नामक स्‍थान पर है। इसे समुद्री सतह से 2444 मीटर की ऊंचाई पर भूमि को समतल बना कर 1893 में तैयार किया गया था।
  78. मुंबई के बांद्रा को वर्ली से जोड़ने वाले समुद्री मार्ग में पृथ्वी की परिधि के बराबर स्टील के तार हैं। इसे पूरा करने में कुल 2,57,00,000 घंटे लगे और इसका वजन लगभग 50,000 अफ्रीकी हाथियों के बराबर है।
  79. भारत के ISRO द्वारा बनाया गया पहला रॉकेट इतना हल्का और छोटा था कि इसे केरल के तिरुवनंतपुरम से थुम्बा लॉन्चिंग स्टेशन तक एक साइकिल पर ले जाया गया।
  80. चीनी बनाने और उसके शुद्धिकरण की तकनीक विकसित करने वाला भारत पहला देश था। विदेशों से आये बहुत से लोगों ने भारत से चीनी बनाने और उसके शुद्धिकरण की ये तकनीक सीखी।
  81. भारत की शकुंतला देवी को human calculator कहा जाता है। उन्होंने 13 अंकों की दो संख्याओं  (7,686,369,774,870 × 2,465,099,745,779) की गणना का 28 सेकंड के अंदर सही उत्तर दिया था।
  82. भारत के लद्दाख में एक जगह पर चुंबकीय हिल (magnetic hill) है। जहाँ पर गुरुत्वाकर्षण बल (gravitational force) काम नहीं करता है। अगर आप वहां पर अपनी कार को न्यूट्रल गियर में खड़ी करोगे तो वो अपने आप पहाड़ी पर चढ़ने लगेगी।
  83. जम्मू और कश्मीर में मेहराब (arch) के आकार का चिनाब पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल है। यह चिनाब नदी पर 1,178 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह एफिल टॉवर से लगभग 35 मीटर लंबा है।
  84. भारतीय रेलवे एशिया में सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है जो 7,172 से अधिक स्टेशनों को जोड़ते हुए 12,617 ट्रेनों में 25 मिलियन से ज्यादा यात्रियों को रोजाना सफर कराता है।
  85. वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मानित किया गया, अमृतसर का स्वर्ण मंदिर दुनिया में सबसे अधिक देखा जाने वाला स्थान है जहां हर एक दिन में एक लाख से अधिक श्रद्धालु आते हैं।
  86. राजस्थान में करणी माता मंदिर हजारों चूहों का घर है, जिन्हें तीर्थयात्री अपने पूर्वजों और पूजा के रूप में मानते हैं, जिससे यह भारत के सबसे अजीब आकर्षणों में से एक है और साथ ही भारत के बारे में सबसे अज्ञात तथ्यों में से एक है।
  87. मिजोरम के बकटावंग गाँव में अपनी 100 कमरों वाली हवेली में रहते हुए, श्री ज़ियोना चाना दुनिया के सबसे बड़े परिवार का मुखिया है, जिसमें 181 सदस्य हैं। उनकी 39 पत्नियां, 94 बच्चे, 14 बेटियां और 33 पोते हैं।
  88. उत्तराखंड का रूपकुंड स्थानीय रूप से रहस्यमयी झील या कंकाल झील के रूप में जाना जाता है। ये झील इसके निचले भाग और आसपास के क्षेत्रों में पाए जाने वाले सैकड़ों मानव कंकालों के लिए बदनाम है।
  89. भारत में स्वर्ण मंदिर नस्ल, धर्म और वर्ग की परवाह किए बिना एक दिन में 50,000 से अधिक लोगों को शाकाहारी भोजन खिलाता है।
  90. भारत में दुनिया में सबसे ज्यादा न्यूज़ चैनल हैं। 120 मिलियन से अधिक की संयुक्त पाठक संख्या के साथ भारत में 5600 समाचार पत्र तथा 22 विभिन्न भाषाओं में पत्रिकाएँ हैं।
  91. भारत की “Go Air” एयरलाइन कंपनी केवल महिला फ्लाइट अटेंडेंट को ही काम पर रखती है। क्योंकि उनका वजन कम होता है। ऐसा करके कंपनी ईंधन में प्रति वर्ष 500,000 अमेरिकी डॉलर तक बचत करती है।
  92. भारतीय संस्कृति की वजह से, भारत में 100 में से केवल 1 विवाह का तलाक होता है। यह दुनिया में तलाक होने की सबसे कम दर है।
  93. 26 मई को पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के सम्मान में स्विट्जरलैंड में विज्ञान दिवस (Science Day) के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि उस दिन, डॉ कलाम ने स्विट्जरलैंड का दौरा किया था।
  94. भारत के भास्‍कराचार्य ने कई सौ साल पहले पृथ्‍वी द्वारा सूर्य के चारों ओर चक्‍कर लगाने में लगने वाले सही समय की गणना की थी। उनकी गणना के अनुसार सूर्य की परिक्रमा के लिए पृथ्‍वी को 258756484 दिन का समय लगता है।
  95. भारत 17वीं शताब्‍दी के आरंभ तक ब्रिटिश राज्‍य आने से पहले सबसे सम्‍पन्‍न देश था। क्रिस्‍टोफर कोलम्‍बस भारत की सम्‍पन्‍नता से आकर्षित हो कर भारत आने का समुद्री मार्ग खोजने चला और उसने गलती से अमेरिका को खोज लिया।
  96. सुश्रुत को शल्‍य चिकित्‍सा (surgery) का जनक माना जाता है। लगभग 2600 वर्ष पहले सुश्रुत और उनके सहयोगियों ने मोतियाबिंद, कृत्रिम अंगों को लगाना, शल्‍य क्रिया द्वारा प्रसव, अस्थिभंग जोड़ना, मूत्राशय की पथरी, प्‍लास्टिक सर्जरी और मस्तिष्‍क की शल्‍य क्रियाएं (surgery) आदि की।
  97. निश्‍चेतक (Anaesthesia) का उपयोग भारतीय प्राचीन चिकित्‍सा विज्ञान में भली भांति ज्ञात था। शारीरिकी, भ्रूण विज्ञान, पाचन, चयापचय, शरीर क्रिया विज्ञान, इटियोलॉजी, आनुवांशिकी और प्रतिरक्षा विज्ञान आदि विषय भी प्राचीन भारतीय ग्रंथों में पाए जाते हैं।
  98. तिरुपति शहर में बना विष्‍णु मंदिर 10वीं शताब्‍दी के दौरान बनाया गया था, यह विश्‍व का सबसे बड़ा धार्मिक गंतव्‍य है। रोम या मक्‍का धार्मिक स्‍थलों से भी बड़े इस स्‍थान पर प्रतिदिन औसतन 30 हजार श्रद्धालु आते हैं और लगभग 6 मिलियन अमेरिकी डॉलर प्रति दिन चढ़ावा आता है।
  99. विश्‍व का सबसे प्रथम विश्‍वविद्यालय 700 BC में तक्षशिला में स्‍थापित किया गया था। इसमें 60 से अधिक विषयों में 10,500 से अधिक छात्र दुनियाभर से आकर अध्‍ययन करते थे। नालंदा विश्‍वविद्यालय चौथी शताब्‍दी में स्‍थापित किया गया था जो शिक्षा के क्षेत्र में प्राचीन भारत की महानतम उपलब्धियों में से एक है।
  100. विश्‍व का प्रथम ग्रेनाइट मंदिर तमिलनाडु के तंजौर में बृहदेश्‍वर मंदिर है। इस मंदिर के शिखर ग्रेनाइट के 80 टन के टुकड़ों से बने हैं। यह भव्‍य मंदिर राजाराज चोल के राज्‍य के दौरान केवल 5 वर्ष की अवधि में (1004 AD और 1009 AD के दौरान) निर्मित किया गया था।
  101. बीज गणित, त्रिकोण मिति और कलन (Calculus) का उद्भव भी भारत में हुआ था। चतुष्‍पद समीकरण का उपयोग 11वीं शताब्‍दी में श्री धराचार्य द्वारा किया गया था। ग्रीक तथा रोमनों द्वारा उपयोग की गई की सबसे बड़ी संख्‍या 106 थी जबकि हिन्‍दुओं ने 10*53 जितने बड़े अंकों का उपयोग (अर्थात 10 की घात 53), के साथ विशिष्‍ट नाम 5000 BC के दौरान किया। आज भी उपयोग की जाने वाली सबसे बड़ी संख्‍या टेरा: 10*12 (10 की घात12) है।
  102. सांप सीढ़ी का खेल तेरहवीं शताब्‍दी में कवि संत ज्ञान देव द्वारा तैयार किया गया था। इसे मूल रूप से मोक्षपट कहते थे। इस खेल में सीढियां वरदानों का प्रतिनिधित्‍व करती थीं, जबकि सांप अवगुणों को दर्शाते थे। इस खेल को कौडियों तथा पांसे के साथ खेला जाता था। आगे चल कर इस खेल में कई बदलाव किए गए, परन्‍तु इसका अर्थ वहीं रहा अर्थात अच्‍छे काम लोगों को स्‍वर्ग की ओर ले जाते हैं जबकि बुरे काम दोबारा जन्‍म के चक्र में डाल देते हैं।
  103. हम भारतवासियों को कबड्डी बहुत पसंद है इसका उदाहरण यह है कि अब तक आयोजित हुए सारे कबड्डी वर्ल्ड कप भारतीय टीम ने ही जीते हैं। इसके अलावा भारतीय महिला कबड्डी टीम ने भी सारे कबड्डी वर्ल्ड कप जीते हैं।
  104. भारत 1, 55,015 डाकघरों के साथ दुनिया में सबसे बड़ा डाक नेटवर्क है। औसतन एक डाकघर 7,175 लोगों की आबादी के लिये काम करता है। डल झील, श्रीनगर में फ्लोटिंग (तैरने वाला) पोस्ट ऑफिस है जिसका उद्घाटन अगस्त 2011 में किया गया था।
  105. पाई के मूल्य की गणना सबसे पहले भारतीय गणितज्ञ बौधायन ने की थी। उन्होंने पहली बार 6 वीं शताब्दी में पाई की अवधारणा को यूरोपीय गणितज्ञों से बहुत पहले समझाया था। जिसे पाइथोगोरियन प्रमेय के रूप में जाना जाता है।
  106. भारत दुनिया का पहला ऐसा देश है जिसने पहले ही प्रयास में मंगल गृह पर अपना यान भेजा है और इस “मंगलयान मिशन” की लागत सिर्फ $ 74 मिलियन है। जबकि हाल ही में हॉलीवुड स्पेस एडवेंचर फिल्म “ग्रेविटी” को बनाने में लगभग 100 मिलियन डॉलर का खर्च आया था ।
  107. भारतीय टैलेंट की दुनियाभर में सबसे ज्यादा मांग है।
  • अमेरिका में 38% डॉक्टर भारतीय हैं।
  • अमेरिका में 12% वैज्ञानिक भारतीय हैं।
  • नासा के 36% कर्मचारी भारतीय हैं।
  • माइक्रोसॉफ्ट के 34% कर्मचारी भारतीय हैं।
  • आईबीएम के 28% कर्मचारी भारतीय हैं।
  • इंटेल के 17% कर्मचारी भारतीय हैं।
  • ज़ेरॉक्स के 13% कर्मचारी भारतीय हैं।

Related Articles :-

 

 


इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें !!

Leave a Comment