कृषि- Agriculture – Set 1

कृषि – Agriculture – Set 1

1. आम की संकर प्रजाति ‘H–564’ किन दो आम की प्रजातियों के क्रॉस (×) से विकसित की गई है?

उत्तर : (आम्रपाली × जनार्दन पसंद)

2. धान की खेती के लिए सर्वाधिक आदर्श मृदा कौन-सी है?

उत्तर : जलोढ़ मृदा

3. मिली-जुली खेती से क्या तात्पर्य है?

उत्तर : पशुपालन और कृषि साथसाथ करना

4. व्यापारिक स्तर पर की जाने वाली फूलों की कृषि को क्या कहा जाता है?

उत्तर : फ्लोरीकल्चर

5. झूम कृषि कहाँ पर की जाती है?

उत्तर : उत्तर पूर्वी भारत

6. सोपान कृषि कहाँ की जाती है?

उत्तर : पहाड़ों के ढलानों पर

7. भारत सर्वश्रेष्ठ उत्पादक एवं उपभोक्ता है?

उत्तर : चाय का

8. विश्व में प्राकृतिक रबड़ का सबसे बड़ा उत्पादक है?

उत्तर : थाईलैंड

9. रेशम के उत्पादन हेतु व्यापारिक स्तर पर रेशम के कीड़ों का पाला जाना कहलाता है?

उत्तर : सेरीकल्चर

10. भारतीय कपास किस किस्म की होती है?

उत्तर : छोटे रेशे की

11. फूलगोभी (Cauliflower) में “ब्राउनिंग” रोग (ब्राउन रॉट/रैड रॉट) किस तत्व की कमी से होता है, जिससे स्वाद में कड़वापन हो जाता है?

उत्तर : बोरोन (Boron)

12. बैंगन (Brinjal) में “लिटिल लीफ” (Little Leaf) रोग किसके कारण उत्पन्न हो जाता है, फलत:, पत्तियाँ छोटी, पीली, फल न आना आदि लक्षण पैदा हो जाते हैं?

उत्तर : माईकोप्लाज्मा

13. धान (Paddy) में खैरा रोग (Khaira Disease) का कारक होता है –

उत्तर : जस्ता (Zinc) तत्व की कमी से

14. फूलगोभी में “व्हिपटेल” (Whiptail) रोग का क्या कारण है?

उत्तर : मॉलिब्डेनम (Mo) तत्व की कमी से

15. सोडियम (Na) तत्व किन फसलों में पोटाश तत्व की कमी को उपलब्ध कराने में मदद करता है, जो आवश्यक पादप पोषक तत्वों की श्रेणी में नहीं आता है?

उत्तर : पत्तागोभी, मूली, गाँठगोभी, चुकन्दर आदि में

16. “फेलेरिस माइनर” खरपतवार से अधिक ग्रसित फसल है, जो वर्ष 1966-67 में आई कृषि में हरित क्रांति हेतु अमरीकन गेहूँ-मैक्सीकन प्रजाति के बीज में आ गया था-

उत्तर :  गेहूँ

17. “अर्गट” (Ergot) रोग किस फसल में लगता है?

उत्तर : बाजरा में

18. आलू का वनस्पति नाम एवं कुल क्या है?

उत्तर : सोलेनम ट्यूबरोसम, सोलेनेसी क्रमस:

19. एक एकड़ भूमि का क्षेत्रफल कितने वर्ग गज होता है?

उत्तर : 4840 वर्ग गज

20. एक हैक्टेयर भूमि का क्षेत्रफल कितने वर्ग मीटर होता है?

उत्तर : 10,000 वर्ग मीटर (अर्थात 100X100मीटर या 2.47104 एकड़)

 


“Hello friends ! We invest several of hours a day to provide you daily & latest Current Affairs & content related to various exams. If you feel that our work is good and you like this website please SUBSCRIBE it to get all new updates in your E-mail box and SHARE it to your friends and Facebook  ………….. Thanks”

“How is this post ?…….. Please tell us your valuable feedback about this post by valuable comments …Thanks “


 

 

 

If you like the Article, Please share this with your friend

Leave a Comment